पुलिस ने नॉर्थ गोवा के दो बीच कैफे पर रेड के बाद उनके मालिकों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। छापे के दौरान वेटर वहां आए कस्टमर्स को नशा परोस रहे थे। नॉर्थ गोवा के सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस चंदन चौधरी ने कर्लीस कैफे के मालिक एडविन नून्स और नाइक्स क्लब के मालिक रोहन शेट्टी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
शैक्स के लिए फेमस ये दोनों ही कैफे पणजी से 20 किलोमीटर दूर अंजुना बीच पर मौजूद हैं। चौधरी के मुताबिक इन्हें नारकोटिक्स की धारा 25 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वेटर यहां पर नशा परोस रहे थे।
पढ़ें: हनीमून मनाने गोवा गई तो पता चला पति नामर्द है, फिर पत्नी थाने पहुंच गई
बंगलूरू से आए तीन लोगों को भी पुलिस ने ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़ा है। लेड नाइट पार्टीज पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को इस तरह की कार्रवाई की गई है।
मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि पुलिस लेट नाइट पार्टीज और ड्रग्स के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी। लेट नाइट रेव पार्टी अवैध हैं। यहां पर ड्रग्स बड़ी मात्रा में सप्लाई होता है। बीच और रिमोट एरिया में होने वाली इस तरह की पार्टीज को रुकना चाहिए।