फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली से श्रीलंका में मिली अनुष्का, फैंस के लिए दिन बना स्पेशल

Wed, 16 Aug 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
विराट और अनुष्का - फोटो : instagram
विज्ञापन
भारतीय टीम ने श्रीलंका को पल्लेकली टेस्ट के तीसरे ही दिन हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम करके इतिहास रचा। जल्दी जीत मिलने से टीम इंडिया को आराम करने का ज्यादा समय मिल गया।
विज्ञापन


जहां टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अपने दोस्तों और परिवारों के साथ अच्छा समय बिताने में व्यस्त रहे, वहीं कप्तान विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से मुलाकात की। विराट और अनुष्का की मुलाकात हमेशा ही ट्रेंडिंग बन जाता है और इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ।

विराट-अनुष्का की मुलाकात श्रीलंका में मौजूद क्रिकेट फैंस के लिए भी स्पेशल बन गई। दोनों ने श्रीलंका में अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाएं। इस दौरान टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी इस कपल के साथ नजर आए।
विज्ञापन


विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। श्रीलंका को उसी की सरजमीं में 3-0 से हराकर विदेश में पहली बार तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर इतिहास रचा है। भारत के 85 साल के टेस्ट इतिहास में इससे पहले कभी भी टीम इंडिया ने विदेश में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल नहीं की थी। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।  इसके अलावा आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी को आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आराम दिया गया है। उनकी जगह अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और  शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनीष पांडे और श्रीलंका दौरे में टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को भी टीम में जगह मिली है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से फैंस मिलकर जरुर खुश हुए। वैसे विराट कोहली ने शॉट्स और ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है जबकि अनुष्का शर्मा स्काई रंग की जींस और ढीली शर्ट पहनी हुई नजर आई। ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन दोनों के साथ जुड़े हेड कोच रवि शास्त्री शॉट्स के ऊपर ब्लू रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं।
  Virat Kohli and Anushka Sharma with coach Ravi Shastri along with Sri-Lankan fans earlier today 😊❤ #Virushka pic.twitter.com/cpnpssx7S8 — Virushka FC™ (@VirushkaWorld) August 15, 2017


अनुष्का शर्मा मेक-अप के बिना ही नजर आ रही हैं। एक बात तो स्पष्ट है कि जब भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात होती है तो फैंस को ये देखकर अच्छा लगता है। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है।
विज्ञापन


हाल ही में विराट और अनुष्का आईफा अवॉर्ड से पहले न्यूयॉर्क में एकसाथ नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें