फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: शिकायत दर्ज करने से किया इनकार तो दो समूहों ने पुलिस थाने पर किया हमला, कई वाहनों में लगाई आग

Fri, 07 Jul 2023 05:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग

सार

Meghalaya: मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक पुलिस थाने पर हमला किया गया और परिसर के अंदर खड़े तीन वाहनों और एक दोपहिया वाहन को आग लगा दी गई क्योंकि पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दो समूहों की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
Laitumkhrah Police Station - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक पुलिस थाने पर हमला किया गया और परिसर के अंदर खड़े तीन वाहनों और एक दोपहिया वाहन को आग लगा दी गई क्योंकि पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दो समूहों की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार रात लैतुमखराह पुलिस थाने में उस वक्त हुई, जब शिकायत दर्ज कराने को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दोनों समूहों के बीच तीखी बहस हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'स्थिति तब हिंसक हो गई जब अज्ञात लोग थाने के बाहर जमा हो गए, पथराव किया और परिसर के अंदर खड़े तीन वाहनों और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी।'
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नोंगटिंगर ने मामले की जांच करने को कहा है। स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री अंपरीन लिंगदोह ने पुलिस थाने पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, 'मैं घटना की निंदा करती हूं और मैं पुलिस से पुलिस स्टेशन पर हमले की जांच करने और इस तरह के कृत्य में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का आग्रह करती हूं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें