फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North East Election Result Live: उत्तर पूर्वी राज्यों में भाजपा की लहर, पिछड़ी कांग्रेस

Fri, 24 May 2019 09:08 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा परिणाम लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की 542 सीटों के चुनाव नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इससे पहले आए तमाम एग्जिट पोल्स ने भाजपानीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दीं और एनडीए—2 सरकार पर अपनी मुहर लगा दी। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267 से 350 सीटें आईं।

विज्ञापन


एग्जिट पोल कितने सही होते हैं और कितने गलत, यह आज तय हो जाएगा। आज यह भी तय हो जाएगा कि जनता ने भाजपा को चुनेगी या कांग्रेस को या तीसरा मोर्चा जनता की पसंद होगा। 542 लोकसभा सीटों में उत्तर पूर्वी राज्यों की 24 सीटों के परिणाम भी आज घोषित किए जा रहे हैं।
 

                                   किसकी हुई जीत

राज्य सीट भाजपा कांग्रेस अन्य
असम गुवाहाटी      
  तेजपुर      
  कलियाबोर      
  जोरहट      
  डिब्रूगढ़      
  लखीमपुर      
  करीमगंज      
  सिलचर      
  ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट      
  मंगलदोई,      
  नौगांव      
  धुबड़ी      
  कोकराझार      
  बारपेटा      
         
मणिपुर बाहरी मणिपुर      
  आंतरिक मणिपुर      
         
त्रिपुरा त्रिपुरा पश्चिम      
  त्रिपुरा पूर्व      
         
मेघालय शिलांग      
  तुरा      
         
मिजोरम मिजोरम      
         
नागालैंड नागालैंड      
         
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश पूर्व      
  अरुणाचल प्रदेश पश्चिम      
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी राज्यों में असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की 24 सीटों के परिणाम आज आने वाले हैं। असम में 14 सीट, तेजपुर, कलियाबोर, जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, करीमगंज, सिलचर, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, मंगलदोई, नौगांव, धुबड़ी, कोकराझार, बारपेटा और गुवाहाटी हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा को सात, कांग्रेस को तीन और एआईडीयूएफ को तीन सीट मिली थीं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी। 

मणिपुर की दो सीट, बाहरी मणिपुर और आंतरिक मणिपुर हैं 2014 में ये दोनों सीट कांग्रेस के कब्जें में थीं। त्रिपुरा की दो सीट, त्रिपुरा पश्चिम और त्रिपुरा पूर्व हैं, यह दोनों सीट सीपीएम ने जीती थीं। मेघालय की दो सीट, शिलांग और तुरा हैं इनमें एक सीट कांग्रेस और एक सीट एनपीपी के पास है। 

मिजोरम और नागालैंड में एक-एक लोकसभा सीट है। मिजोरम की सीट कांग्रेस जबकि नागालैंड की सीट एनपीपी के पास है। अरुणाचल प्रदेश में दो सीट, अरुणाचल प्रदेश पूर्व और अरुणाचल प्रदेश पश्चिम सीट हैं। यहां 2014 में एक सीट भाजपा तो एक सीट कांग्रेस ने जीती थी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें