पक्योंग बाजार में आग लगने से सात दुकानें जलकर खाक
वहीं, सिक्किम के पकयोंग बाजार में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां शुक्रवार रात लगी आग में सात दुकानें जलकर खाक हो गईं। पाक्योंग के जिलाधिकारी ताशी चोपेल ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी गंगटोक से करीब 27 किलोमीटर दूर बाजार में शुक्रवार रात आग लग गई। हालांकि दमकल विभाग ने जल्दी ही पर काबू पा लिया।
उन्होंने यह भी बताया कि आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। डीसी ने कहा घटना की विस्तृत जांच और पंचायत से परामर्श के बाद आग पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा।