फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबा में पिटाई : अहमदाबाद-अकोला के पांडाल में घुसे गैर हिंदू, विहिप ने जांच की और पकड़कर पीटा

Thu, 29 Sep 2022 08:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद ही नहीं इंदौर में भी गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश की सूचना पर बवाल मचा। अहमदाबाद शहर के कर्णावती गरबा मैदान में मंगलवार रात उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब हिंदू संगठनों ने दो-तीन मुस्लिम युवकों को पकड़ा।

विज्ञापन
गरबा कार्यक्रम में गैर हिंदू युवकों के पहुंचने पर विहिप व बजरंग दल ने जमकर हंगामा किया - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में जारी नवरात्र उत्सव के दौरान गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं करने की हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद अब मारपीट के मामले सामने आने लगे हैं। अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में गरबा कार्यक्रम में गैर हिंदू युवकों के पहुंचने पर विहिप व बजरंग दल ने जमकर हंगामा किया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पांडाल में मौजूद लोगों में गैर हिंदुओं की जांच की। इस दौरान तीन युवकों को पकड़ा गया। हालांकि दो भाग निकले, वहीं, एक की जमकर पिटाई की गई। 

विज्ञापन


अहमदाबाद ही नहीं इंदौर में भी गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश की सूचना पर बवाल मचा। अहमदाबाद शहर के कर्णावती गरबा मैदान में मंगलवार रात उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब हिंदू संगठनों ने दो-तीन मुस्लिम युवकों को पकड़ा। इसके बाद कुछ युवकों ने इनसे जमकर मारपीट की और उन्हें मैदान से बाहर निकाल दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

विहिप और बजरंग दल का आरोप है कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को आकर्षित करने व गलत इरादे से गरबा पांडालों में जाते हैं। बता दें, मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर नवरात्र शुरू होने से पहले ही इस संबंध में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यक अपने धर्म से ऊब गए  हैं। उनकी यदि मूर्ति पूजन में आस्था है तो वे अपने परिवार के साथ गरबा महोत्सव में आ सकते हैं। गरबों को लव जेहाद का ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गुजरात विहिप के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह के अनुसार अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड के पास हो रहे गरबा में कुछ मुस्लिम युवकों के पहुंचने की खबर मिली थी। उनके साथ बजरंग दल के भी कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कुछ युवकों को पकड़ लिया। उन्हें समझाइश देकर मैदान से बाहर कर दिया गया। इस दौरान एक युवक ने भागने की कोशिश कर रहे युवक को कार्यकर्ताओं ने पीटा।
हितेंद्र सिंह ने कहा कि हम गरबा पांडालों की जांच जारी रखेंगे। कुछ दूसरे धर्म के लोग लड़कियों से छेड़छाड़ और गलत काम करने के इरादे से गरबा स्थल पर पहुंच रहे हैं। हम उन्हें आयोजन स्थलों को लव जेहाद का अड्डा नहीं बनाने देंगे। 

अकोला में भी ऐसा ही मामला
वहीं, महाराष्ट्र के अकोला जिले में गरबा में लड़कियों की फोटो खींच रहे चार मुस्लिम युवकों की लोगों ने की पिटाई कर दी। चारों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लड़के उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। अकोला के रीगल टॉकीज इलाके के राम नगर नवदुर्गा उत्सव मंडल में गरबा चल रहा था। पुलिस की जांच में पता चला कि उसके मोबाइल फोन में महिलाओं की 250 से ज्यादा तस्वीरें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें