फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटिक्स में प्रियंका की एंट्री पर बोले नीतीश के मंत्री, 'सुंदरता से वोट नहीं मिलते'

Fri, 25 Jan 2019 09:51 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

  • सुशील मोदी ने कहा- हूबहू दिखने से कोई काबिल होता तो कई अमिताभ और विराट होते हमारे पास
  • प्रियंका को इंदिरा की छवि बताने पर बोले, राजनीति में भी डुप्लीकेट नहीं चलता।
विज्ञापन
vinod narayan jha- Priyanka Gandhi Vadra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका गांधी वाड्रा की सियासत में एंट्री के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कोई उन्हें उनमें इंदिरा गांधी की छवि देख रहा है तो कोई उनकी नियुक्ति में परिवारवाद का राज्याभिषेक देख रहा है। मगर इन सब के बीच बिहार में भाजपा के कोटे से मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि सुंदर चेहरे से वोट नहीं मिल सकते। वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जो जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार केस के आरोपी हैं। वह बहुत सुंदर है मगर उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है।
विज्ञापन

 

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी प्रियंका पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक दागी जीवनसाथी वाली महिला को लांच करने से अगर कांग्रेस खुश है तो उन्हें यह खुशी मुबारक।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने अपने ट्वीट में प्रियंका को इंदिरा गांधी से तुलना किए जाने पर भी हमला बोला और लिखा 'किसी की तरह दिखने से अगर कोई उसके जैसा काबिल हो जाता तो हमारे पास कई अमिताभ बच्चन और कई विराट कोहली होते। राजनीति में भी डुप्लीकेट नहीं चलता। प्रियंका गांधी भले इंदिरा जी की तरह दिखती हैं, लेकिन एक बड़ा फर्क है।'
 



उन्होंने प्रियंका के व्यवसायी पति रॉबर्ट वाड्रा की तुलना इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी से करते हुए लिखा कि इंदिरा जी के पति फिरोज गांधी अच्छे वक्ता और ईमानदार सांसद थे। उनमें अपने ससुर जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ भी सच बोलने की ताकत थी। जबकि प्रियंका के व्यवसायी पति का जमीन घोटाला दो राज्यों तक फैला है और वह जांच का सामना कर रहे हैं। एक दागी जीवनसाथी वाली महिला को लांच करने से अगर कांग्रेस खुश है तो उन्हें यह खुशी मुबारक।

एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रियंका के राजनीति में एंट्री करने से अब वाड्रा के घोटालों की चर्चा होगी और इसे एनडीए को फायदा होगा। भाजपा इससे चिंतित नहीं है, हम क्यों परेशान होंगे जब इससे हमें फायदा होने वाला है। कांग्रेस प्रियंका को सपा-बसपा गठबंधन को डराने के लिए लेकर आई है। यह एक प्रयास है कि मायावती और अखिलेश कांग्रेस के बिना गठबंधन करे पर दोबारा विचार करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें