इससे पहले टीम इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में गत बुधवार को एक अजीब वाकया देखने को मिला। न्यूजीलैंड की 158 रनों की चुनौती का सामना करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान मैच सूरज की तेज रोशनी के कारण रोकना पड़ गया।
उस वक्त टीम इंडिया शिखर धवन और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी अंपायरों ने मैच रोकने का फैसला किया। कीवी गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन गेंदबाजी कर रहे थे कि शिखर धवन ने तेज रोशनी की परेशानी के चलते अंपायर को सूचित किया।
भारत का स्कोर उस समय 10.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 44 रन था। ओपनर शिखर 29 और कैप्टन विराट कोहली 2 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 157 रन पर ऑलआउट कर दिया था।