फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2020ः दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ घंटों के लिए नहीं उतर सकतीं अनिर्धारित ट्रांजिट उड़ानें

Fri, 14 Aug 2020 09:10 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा रनवे
विज्ञापन

दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक डायल ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन पर अनिर्धारित ट्रांजिट उड़ानों को सुबह चार घंटे और शाम को तीन घंटे उतरने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (डायल) ने कहा कि निर्धारित उड़ानें सामान्य तरीके से संचालित होंगी।

विज्ञापन


नोटिस टू एयरमैन (नोटम) के अनुसार दिल्ली हवाईअड्डे पर 15 अगस्त को सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक ट्रांजिट उड़ानों के उतरने की अनुमति नहीं होगी। 

अनिर्धारित ट्रांजिट उड़ानों से आशय ऐसे विमानों से है जिनका हवाईअड्डे पर उतरना पूर्व में निर्धारित नहीं है और जो ईंधन भरने या अन्य ऐसे किसी कारण से अस्थायी ठहराव के लिए उतरते हैं। डायल ने कहा कि उक्त नोटम केवल चार्टर्ड (अनिर्धारित) उड़ानों के लिए है।
विज्ञापन


 

इसमें कहा गया है कि भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सेना के हेलीकॉप्टरों के परिचालनों पर नोटम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। डायल ने कहा कि राज्य सरकार के स्वामित्व वाले विमान और हेलीकॉप्टर राज्यपाल या मुख्यमंत्री के साथ उड़ान भर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें