फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से राहत नहीं, एक हजार से ज्यादा गांव के 56 लाख लोग प्रभावित

Tue, 04 Aug 2020 01:01 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार में बाढ़
विज्ञापन
बिहार में सोमवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। नेपाल से निकलने वाली उफनती नदियों का पानी कई और इलाकों को जलमग्न कर दिया। रविवार के प्रभावित 1059 पंचायतों के मुकाबले सोमवार को इनकी संख्या बढ़कर 1082 हो चुकी है।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य में बाढ़ से एक हजार से ज्यादा गांवों के अब तक 56.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि इस आपदा से राज्य में पिछले 48 घंटों में किसी और की जान नहीं गई है।


राज्य में अब तक कुल 13 लोग बाढ़ के शिकार हो चुके हैं। तीन नदियों बागमती, कमला बलान और अधवारा से घिरे दरभंगा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां 16.89 लाख लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों बिहार की उफनती नदियों में पानी तेजी से बढ़ा जिसके कारण नए इलाकों में भी बाढ़ का पानी भर गया जिससे हजारों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। लेकिन अभी तक बाढ़ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें