फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड विधानसभा चुनावों के लिए अभी तक किसी ने नहीं किया नामांकन, सिर्फ दो दिन बाकी

Tue, 06 Feb 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर के उग्रवादग्रस्त नागालैंड में 27 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए अब तक किसी भी राजनीतिक दल के उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दायर नहीं किया है। यहां नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अब दो ही दिन बाकी हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


7 फरवरी को नामांकन पत्र दायर करने की अंतिम तिथि 

उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को चुनावी अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात फरवरी को नामांकन पत्र दायर करने की आखिरी तारीख है। लेकिन आज तक किसी ने परचा नहीं दाखिल किया है। हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) समेत कई दलों ने चुनाव लड़ने की बात कही है।
 
एनपीएफ के कार्यकारी अध्यक्ष अपांग पोंगनेर ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने आज 58 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। उन्होंने कहा कि नगा आदिवासी संगठनों ने चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का फैसला राजनीतिक दलों पर छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


लेकिन पार्टी के उम्मीदवार मंगलवार से नामांकन पत्र दायर करेंगे। भाजपा ने यहां नेफ्यू रियो की पार्टी से तालमेल के तहत 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जबकि एनसीपी यहां 10 सीट पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें