नेपाल राष्ट्र बैंक ने भारत के 500 और 2000 रुपए के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बैंक का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अभी तक फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत नई अधिसूचना जारी नहीं की है, इसलिए नए भारतीय नोट नहीं लिए जा सकते।
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, नेपाल राष्ट्र बैंक के पूर्वी प्रमुख रामू पोदेल ने बताया कि 500 और 2000 रुपए के नए भारतीय नोट गैरकानूनी माने जा रहे हैं। इसके लिए जब तक भारत की तरफ से इंतजाम नहीं किए जाते, नोटों को एक्सचेंज नहीं हो सकता।
बताते चलें कि रिजर्व बैंक के नोटिफिकेशन के बाद ही विदेशी नागरिकों को भारतीय करंसी रखनी की अनुमतति मिलती है। इसके लिए भी एक निश्चित मात्रा तय की जाती है।