फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पासपोर्ट पर महिलाओं को नहीं बदलना होगा उपनाम

Fri, 14 Apr 2017 08:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की जिंदगी को आसान बनाने वाली कई योजनाएं शुरू करने के बाद बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। प्रधानमंत्री ने पासपोर्ट पर महिलाओं को शादी के पूर्व के उपनाम को रखने की छूट प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि महिलाएं विकास की योजनाओं का केंद्र बनें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मुद्रा और उज्ज्वला जैसी अन्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई तरह से काम कर रही है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय मर्चेंट चैम्बर्स की महिला विंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब से महिलाओं को शादी के बाद पासपोर्ट पर अपना उपनाम बदलवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि उसकी विकास की योजनाओं में घर की महिला को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने ये भी सौगातें दीं महिलाओं को

- फोटो : demo pic
सरकार द्वारा महिला आधारित विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि वर्तमान में केवल 12 हफ्तों के तक मिल रहे मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर 26 हफ्ते का कर दिया गया है। वहीं एक अन्य योजना में अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं को छह हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

पिछले साल शुरू किए गए उज्ज्वला योजना के माध्यम से खाना पकाने वाले गैस को मुफ्त दिए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले दो सालों में गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) के परिवार के कम से कम पांच करोड़ लोगों को इस योजना के तहत लाभांवित करने का लक्ष्य रखा है।

इस योजना के शुरू होने के एक साल के अंदर ही दो करोड़ महिलाएं लाभांवित हो चुकी हैं। वहीं एलपीजी सब्सिडी छोड़ने की योजना के तहत लगभग 1.2 करोड़ लोगों ने पहले ही स्वैच्छिक रूप से सब्सिडी को छोड़ दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें