डिप्टी एसपी एमके गणपति की रहस्यमय तरीके से हुई मौत के मामले सीबीआई की FIR में कर्नाटक के सीएम ने मंत्री का नाम आने पर सीएम ने सफाई पेश की है।
सीएम ने कहा कि के जे जॉर्ज को मामले में सीआईडी की बी रिपोर्ट के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था अब उनके इस्तीफे की मांग की गई है। उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने जांच को प्रभावित करने के मामले पर कहा कि जॉर्ज उस वक्त गृहमंत्री थे, वो अब गृहमंत्री नहीं हैं, ऐसे में वो सीबीआई की जांच को प्रभावित नहीं कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर जॉर्ज ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई पेश करते हुए कहा कि ये पुराना केस है। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को तीन महीने का वक्त दिया है।
पढ़ें: DSP मौत: कर्नाटक के मंत्री के खिलाफ CBI ने दर्ज की एफआईआर
आपको बता दें कि गणपति की हत्या के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर प्रदेश के मंत्री केजे जॉर्ज, पूर्व आईजीपी (लोकायुक्त) प्रणव मोहंती और पुलिस के पूर्व एडीजी (प्रदेश का खुफिया विभाग) एएम प्रसाद को आरोपी बनाया है। गणपति का शव पिछले साल 7 जुलाई को मिला था। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।