फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने अब तक नहीं ली कोई छुट्टी, 24x7 करते हैं काम

Wed, 12 Oct 2016 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक नरेंद्र मोदी ने एक भी छुट्टी नहीं ली है। एक कार्यकर्ता ने आरटीआई दायर कर पूछा था कि प्रधानमंत्री ने अब तक कितनी छुट्टी ली है। इसके जवाब में यह बताया गया है कि उन्होंने अब तक एक भी छुट्टी नहीं ली है और वह सातों दिन काम करते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, कार्यकर्ता ने दूसरे प्रधानमंत्रियों के बारे में भी जानकारी मांगी थी। अर्जी देने वाले कार्यकर्ता ने यह भी पूछा था कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, एच डी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, पीवी नरसिंह राव, चंद्रशेखर, वीपी सिंह और राजीव गांधी ने कोई छुट्टी ली थी। यदी ली थी तो उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

इसके जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया, 'पूर्व प्रधानमंत्रियों की छुट्टियों से जुड़ी जानकारी यहां उपलब्ध नहीं है। मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभाल संभालने के बाद से अभी तक कोई छुट्टी नहीं ली है। कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री हर समय काम पर होते हैं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बराक ओबामा कर चुके हैं तारीफ

पीएम मोदी - फोटो : PTI
नरेंद्र मोदी कम सोने और ज्यादा देर तक काम करने के लिए जाने जाते हैं। उनके काम करने के तरीके की तारीफ अमेरिकी राष्ट्र्पति बराक ओबामा भी कर चुके हैं। एक कार्यक्रम में बराक ओबामा ने कहा था कि उन्हें पता चला है कि नरेंद्र मोदी उनसे भी कम सोते हैं। 

कहा जाता है कि पीएम मोदी 24 घंटे में से 18 घंटे तक काम करते हैं। मुश्किल से 5 घंटे सोते हैं और सुबह 5 बजे जग जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें