फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहेगा प्रोजेक्ट 15बी, 'विशाखापट्टनम' युद्धपोत में आग से नहीं रुकेगा काम

Sat, 22 Jun 2019 05:15 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
युद्धपोत में लगी आग बुझाने जाता दमकल का वाहन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड पर भारतीय नौसेना के निर्माणाधीन युद्धपोत 'विशाखापट्टनम' में आग लगने की दुर्घटना के बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि यह महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट 15बी' जारी रहेगा, जिसके तहत चार युद्धपोतों का निर्माण किया जाना है। भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोतों और पनडुब्बियों का निर्माण करने वाली कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि डॉकयार्ड के यार्ड 12704 (विशाखापट्टनम) पर टैंक ऑपरेशन के दौरान प्रोजेक्ट 15बी की पहली श्रेणी पर आग लग गई। शुक्रवार की आग में नुकसान की सीमा का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि आग शुक्रवार शाम करीब चार बजे लगी थी, शाम सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। फायर ब्रिगेड प्रमुख पीएस रहंगडले ने बताया था कि आग की लपटें जहाज की दूसरी डेक तक पहुंच गईं थी। इसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया वाहन के साथ आठ अग्निशमन इंजनों को आग बुझाने के लिए लगाया गया।

बता दें कि मझगांव डॉकयार्ड भारत का एकमात्र ऐसा केंद्र है जहां पनडुब्बियों का निर्माण होता है। 'विशाखापट्टनम अपनी श्रेणी का सबसे बड़ा युद्धपोत है। इसका निर्माण मझगांव गोदी में अप्रैल 2015 में शुरू हुआ था। यह पहला युद्धपोत है जिसमें चार स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल विनाशक लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें