फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीआई के जरिए लेन-देन पर पहले की तरह कोई शुल्क नहीं लगेगा: एनपीसीआई

Sun, 03 Jan 2021 07:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) - फोटो : twitter
विज्ञापन

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से पैसे भेजना या प्राप्त करना मुफ्त बना रहेगा।

विज्ञापन


एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि एक जनवरी, 2021 से यूपीआई के जरिए पैसा भेजने या प्राप्त करने पर शुल्क लगाए जाने की रिपोर्ट गलत है। फिलहाल, यूपीआई के जरिए लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगता।

एनपीसीआई सुगम और निरंतर यूपीआई लेनदेन की व्यवस्था जारी रखेगी। वर्ष 2008 में गठित एनपीसीआई भारत में खुदरा भुगतान और निपटान प्रणाली के लिए विभिन्न संस्थानों को सुविधा देने वाला संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें