फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का दावा, मणिपुर में नाकेबंदी का चुनावों पर असर नहीं

Sat, 18 Feb 2017 12:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / इंफाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चुनाव आयोग का कहना है कि राज्य में नाकेबंदी का अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों पर कोई असर नहीं होगा। मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक कुमार देवांगन ने यहां पत्रकारों से कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। राज्य में चुनावी ड्यूटी के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की ढाई सौ कंपनियां तैनात रहेंगी। चुनावी ड्यूटी के लिए तमाम कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसलिए चुनाव निर्विघ्न हो सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नाकेबंदी की अपील करने वाले नगा गुटों ने चुनावों के बायकाट की कोई अपील नहीं की है। इस वजह से आयोग को नहीं लगता कि नाकेबंदी का चुनावों पर कोई असर पड़ेगा। ध्यान रहे कि राज्य में विधानसभा की 60 सीटों के लिए दो चरणों में चार व आठ मार्च को मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी, मुख्य सचिव, पुलिस प्रमुख, अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव और इंडियन ऑयल के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य की परिस्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें