फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ जेडीयू का प्लान, नीतीश कुमार करेंगे महामोर्चे का नेतृत्व

Tue, 11 Apr 2017 06:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में महामोर्चा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर जनता दल (यू) ने देशभर में पार्टी के विस्तार की कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल, मुंबई से इसकी शुरुआत हुई है। अगला पड़ाव कर्नाटक हो सकता है जहां पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल (एस) के साथ जदयू का समझौता हो सकता है।
विज्ञापन


जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व महाराष्ट्र प्रभारी श्याम रजक ने सोमवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प हो सकते हैं। इसी सिलसिले में आगामी 22 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई आ रहे हैं।

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में विधायक रजक ने कहा कि हम राष्ट्रीय स्तर पर देश में एक मोर्चा खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके  जरिए सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए सभी समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट होना जरूरी है। 
विज्ञापन


मुंबई से समाजवादी आंदोलन को नई धार देंगे नीतीश
जदयू के महाराष्ट्र संयोजक विधायक कपिल पाटील ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल को गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड के सभागार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में राज्य के सभी 36 जिलों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें