फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम विधानसभा में नीतीश कुमार की पार्टी लड़ेगी चुनाव ,राज्य की कांग्रेस सरकार को बताया नाकाम

Tue, 16 Oct 2018 02:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
विज्ञापन
नीतीश कुमार
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यू) भी मिजोरम में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। पार्टी की चुनावी रणनीति तय करने के लिए राज्य के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा ने यहां इसकी जानकारी दी। वे यहां पार्टी की स्थानीय शाखा के नेताओं के अलावा कुछ आदिवासी नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की भी तलाश की जाएगी। 

विज्ञापन


राज्य विधानसभा चुनावों में जद (यू) के हिस्सा लेने का यह पहला मौका है। इससे पहले इस साल फरवरी में नगालैंड विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 13 उम्मीदवार उतारे थे। उसका एक उम्मीदवार विजयी रहा था। उसने एक निर्दलीय उम्मीदवार के साथ राज्य में एनडीपीपी-भाजपा सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। 

पार्टी यहां अकेले चुनाव लड़ेगी या किसी के साथ चुनावी तालमेल करेगी? इस सवाल पर वर्मा ने कहा कि इसका फैसला बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है। वर्मा ने बताया कि पार्टी यहां कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें