द्रमुक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महागठबंधन से बाहर जाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करने से भगवा पार्टी को नुकसान होगा और विपक्षी गठबंधन को फायदा होगा। जनता दल (यूनाइटेड) के सुप्रीमो के कदम पर द्रमुक के प्रवक्ता जे.सी. रविंद्रन ने कहा कि लोग इस विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेंगे।
रवींद्रन ने कहा, नीतीश बिहार में एक वरिष्ठ नेता हैं। लेकिन, वह अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह से खो चुके हैं। उनमें कोई ईमानदारी नहीं है। एक नेता के लिए ईमानदारी और विश्वसनीयता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, नीतीश के (महागठबंधन) छोड़ने से विपक्षी गठबंधन को लाभ होगा। यह भाजपा के लिए झटका है। जनता नीतीश कुमार को सही वक्त पर सबक सिखाएगी। उन्होंने आगे कहा, जदयू प्रमुख ने पांचवी बार अपनी वफादारी बदली है। कुमार अगस्त 2022 में महागठबंधन में शामिल हुए थे।