बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इसी दौरान नीतीश तेजस्वी यादव के ससुराल पहुंचे थे। यहां नीतीश ने उनकी नवजात बेटी कात्यायनी को अपनी गोद में उठाया और उसे लाड करते हुए आशीर्वाद दिया।
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इसी दौरान नीतीश तेजस्वी यादव के ससुराल पहुंचे थे। यहां नीतीश ने उनकी नवजात बेटी कात्यायनी को अपनी गोद में उठाया और उसे लाड करते हुए आशीर्वाद दिया। इसके पहले नीतीश राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के भी घर गए। यहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की.
विज्ञापन
नवरात्रि में हुआ था बेटी का जन्म
चैत्र नवरात्रि के षष्ठी तिथि को तेजस्वी यादव के घर बेटी ने जन्म लिया था। 27 मार्च 2023 की सुबह तेजस्वी की पत्नी रेचल उर्फ राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था। तेजस्वी के साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशियां जाहिर की थीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी तेजस्वी यादव को बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री जी को पुत्री रत्न प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
लालू को किडनी देकर जान बचाने वाली रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी यादव की बेटी के शुभागमन पर कुछ लाइनें शेयर की थीं...
भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे
मेरे घर में खुशियों का सदा यूँ ही वास रहे
मन सुख के सागर में गोते भरे
पापा बनने की खुशी में
भाई तेजस्वी के चेहरे
पे ऐसी खुशियां झलके..