फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम से जुड़ी चौरासी कोसी परिक्रमा का शिलान्यास करेंगे नितिन गडकरी 

Wed, 06 Feb 2019 06:50 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नितिन गडकरी
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर बनने की अड़चनें भले ही कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, लेकिन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक नगरी का विकास करने की योजना बना ली है। जानकारी के मुताबिक अयोध्या के आसपास के जिलों में फैले चौरासी कोसी परिक्रमा पथ और उस पथ पर आने वाले सभी सांस्कृतिक स्थलों का पुनरोद्धार करने का कार्यक्रम तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


इस योजना के अंदर आने वाली पांच योजनाओं का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के उपमुख्यमंत्री केेशव प्रसाद मौर्या शुक्रवार को करेंगे। इस योजना के तहत 275 किलोमीटर सड़क निर्माण के साथ-साथ कई सांस्कृतिक स्थलों का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस पूरी योजना के लिए लगभग छः हजार करोड़ का बजट बनाया गया है।   

अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने अमर उजाला को बताया कि भगवान राम इस देश के हर निवासी के आदर्श हैं। हर घर पर लोग उनकी उपासना करते हैं। लेकिन समय के साथ-साथ उनसे जुड़ी कई चीजें लोगों की स्मृति से लुप्त होती जा रही हैं।
विज्ञापन


इसलिए इस योजना के तहत लोगों को उन धार्मिक महत्त्व की चीजों के बारे में पता चले, ऐसी उनकी योजना है। लंबे अरसे से अयोध्या का प्रतिनिधित्व करते आ रहे लल्लू सिंह ने कहा कि इस पथ और धार्मिक स्थलों का निर्माण होने से अयोध्या का धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास

जानकारी के मुताबिक अयोध्या से काशी चार लेन का राजमार्ग, 84 कोसी यानी 275किमी परिक्रमा मार्ग, सहादतगंज से नया घाट अयोध्या, बाईपास का सौंदर्यीकरण, राम वन गमन मार्ग (अयोध्या से चित्रकूट) और अयोध्या रिंग रोड का शिलान्यास होगा। इसके अंतर्गत पूरे मार्ग में 151 पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का निर्माण भी किया जाएगा।

सरयू नदी पर एक वैराज बनाकर पूरे वर्ष भर अयोध्या में राममंदिर के निकट जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना है। फिलहाल सरयू नदी पर बैराज बनाने पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें