केंद्रीय मंत्री और नागपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन गड़करी ने प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में गंगा यात्रा को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर मैंने इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग नहीं बनाया होता, तो प्रियंका गांधी कैसे यात्रा कर सकती थीं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान प्रियंका ने गंगा जल भी पिया। क्या वह यूपीए सरकार के समय यह काम कर सकती थीं। मार्च 2020 तक गंगा नदी पूरी तरह से साफ होगी।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी कुछ दिन पहले वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज दौरे पर गई थीं। जहां उन्होंने नाव की सवारी की और गंगा नदी का पानी भी पिया। लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है।