फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'मुसलमानों नहीं, घुसपैठियों के खिलाफ है भाजपा', नितिन गडकरी को असम-बंगाल में पार्टी की जीत का भरोसा

Sun, 05 Apr 2026 11:06 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया कि भाजपा की नीतियां समावेशी हैं और उसका विरोध केवल अवैध घुसपैठ के खिलाफ है। उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए विकास और सुशासन को मुख्य आधार बताया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि उनकी पार्टी मुसलमानों के नहीं, घुसपैठियों के खिलाफ है। इसी के साथ उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का भरोसा भी जताया।
विज्ञापन


पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा सभी को साथ लेकर चलने की नीति पर काम करती है, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। उन्होंने दोहराया कि पार्टी का विरोध केवल अवैध घुसपैठ के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें: ओडिशा में बढ़ा आरक्षण का दायरा: एससी-एसटी और ओबीसी छात्रों को मिलेगा अधिक लाभ; जानें कहां-कहां लागू होगा फैसला
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर जताया भरोसा
गडकरी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा असम और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में जीत हासिल करेगी। असम में नौ अप्रैल को मतदान होना है, जबकि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी। सभी पांच चुनावी राज्यों की मतगणना चार मई को होगी।

विकास को बताया पार्टी का मुख्य आधार
उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति का मुख्य आधार विकास और सुशासन है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में करीब पांच लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से बड़ी संख्या में काम पूरे हो चुके हैं और कई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। गडकरी के मुताबिक सड़क, राजमार्ग और लॉजिस्टिक्स से जुड़े ये प्रोजेक्ट क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने, व्यापार बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए हैं।

समावेशी नीति पर जोर
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति सभी को साथ लेकर चलने की है और पार्टी किसी भी जाति, धर्म या भाषा के खिलाफ नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का रुख संविधान के अनुरूप अधिकार देने का है। हाल ही में असम में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत साझा विरासत वाले लोगों को शरण दे सकता है, लेकिन अवैध घुसपैठ को स्वीकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री-CM से बोले 30 परिवार: हमें सच जानना है, मुआवजे से खालीपन नहीं भरता; असंवेदनशीलता का आरोप क्यों?

पश्चिम बंगाल में बदलाव की उम्मीद
पश्चिम बंगाल को लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि वहां के लोगों में बदलाव की इच्छा बढ़ रही है और भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने माना कि मुकाबला कड़ा है, लेकिन पार्टी विकास और सुशासन के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मतदाता सूची संशोधन को लेकर लगाए गए आरोपों पर गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे मुद्दों को देखा जाना चाहिए।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें