फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल पुराने वाहन नष्ट करने की वाहन परिमार्जन नीति को जल्द मिलेगी मंजूरी: नितिन गडकरी

Sat, 16 Jan 2021 03:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को बताया कि 15 साल से पुराने वाहनों को नष्ट करने की वाहन परिमार्जन नीति को बहुत जल्द सरकार की हरी झंडी मिल जाएगी। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 26 जुलाई 2019 को मोटर वाहन नियमों में संशोधन का प्रस्ताव दिया था, जिसके तहत 15 साल से पुराने वाहनों को नष्ट करने का नियम था।

विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज 2020-21 के एक सत्र को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, हमने प्रस्ताव दे दिया है और उम्मीद है कि जल्द से जल्द इसे मंजूरी मिलेगी। इस नियम के तहत 15 साल से पुरानी कार, ट्रक और बसों को नष्ट किया जाएगा।

गडकरी का यह बयान उन चर्चाओं के बीच आया है कि सरकार आने वाले बजट में वाहन परिमार्जन नीति को शामिल कर सकती है, इसका उद्देश्य पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मांग को बढ़ावा देना है।  हालांकि इस मामले में अंतिम फैसला पीएमओ को लेना है। जिसने इस नीति पर विभिन्न हितधारकों से राय मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें