फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी बोले- पीने के काबिल बनाएंगे समुद्र का पानी, कीमत होगी 5 पैसा प्रति लीटर

Sat, 17 Mar 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Nitin Gadkari
विज्ञापन

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को पेयजल की समस्या दूर करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश को बहुत जल्द 5 पैसे प्रति लीटर में समुद्र से पेयजल मिलेगा। तमिलनाडु के टुटिकोरिन में समुद्र के जल को पेयजल बनाने के लिए ट्रायल किया जा रहा है। 

विज्ञापन


2 दिवसीय नदी महोत्सव के उद्घाटन सत्र के दौरान एमपी के बांद्राभान में गडकरी ने कहा कि यह दुखद है कि कुछ राज्य पानी की कमी से जूझ रहे थे जबकि किसी को इस बात की चिंता नहीं है कि नदी का पानी पाकिस्तान जा रहा है। भारत 6 नदियों का पानी पाकिस्तान के साथ बांटता है।

गडकरी ने कहा कि तीन नदियों का पानी पाकिस्तान में बह रहा है लेकिन कोई भी अखबार इस बारे में नहीं लिखता और कोई भी विधायक इसे रोकने की मांग नहीं करता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें