फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक नितेश राणे ने गृहमंत्री से की दिशा के ब्वायफ्रेंड रोहन राय की सुरक्षा की मांग

Wed, 16 Sep 2020 08:59 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
नितेश राणे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में खलबली मची हुई है। केंद्रीय एजेंसी सीबीआई से लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस मामले की विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। लेकिन सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत एक राज ही बनी हुई है।

विज्ञापन


दिशा की मौत का रहस्य गहराया
इस बीच, भाजपा विधायक नितेश राणे का यह दावा कि दिशा का ब्वाय फ्रेंड रोहन राय सब जानता है। इससे दिशा की मौत का रहस्य गहरा गया है। वहीं, राणे ने केंद्रीय गृहमंत्री से रोहन राय की सुरक्षा की मांग कर मामले को नया मोड़ दे दिया है।

नितेश राणे ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र
भाजपा विधायक नितेश राणे ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने दिशा सालियान मौत की जांच के दौरान रोहन राय को सुरक्षा देने की मांग की है। नितेश का कहना है कि रोहन ने बताया था कि दिशा के साथ गलत हुआ। वह डरा हुआ था। इसलिए दिशा की मौत के एक हफ्ते बाद ही मुंबई छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


इसलिए मैं चाहता हूं कि उसे सुरक्षा मिले
हो सकता है कुछ बाहुबलियों ने उन पर दबाव डाला हो। दिशा के गिरने के समय वह उनके साथ ही था, जबकि यह बताया गया कि रोहन हादसा होने के 20-25 मिनट बाद ही वहां पहुंचे थे। इसलिए मैं चाहता हूं कि उसे सुरक्षा मिले ताकि सीबीआई रोहन से पूछताछ करे। क्योंकि दिशा-सुशांत की मौत की कड़ी एक दूसरे से जुड़ी हुई है।

दिशा ने 100 नंबर डॉयल कर पुलिस से मांगी थी मदद
दिशा सालियान की मौत 8 जून को हुई थी। नीतेश राणे ने एक निजी चैनल से बातचीत में खुलासा किया कि उस रात दिशा ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। राणे ने यह भी दावा किया है कि 8 जून को हुई पार्टी के बारे में उन्हें सब पता है। जिसमें एक बड़ा नेता, एक बिल्डर, दो अभिनेता और एक अभिनेता का भाई शामिल हुआ था। राणे का यह भी कहना है कि सुशांत सिंह की मौत की कड़ी दिशा सालियान से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें