फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नितेश राणे को पिता ने भड़काऊ बयान पर लगाई फटकार, विपक्ष का दावा- भाजपा कराना चाहती है दंगे

Mon, 02 Sep 2024 09:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में विपक्ष ने सोमवार को भाजपा विधायक नितेश राणे की तरफ से दिए गए भड़काऊ भाषणों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले दंगे कराना चाहती है।
विज्ञापन
नितेश राणे को पिता नारायण राणे ने लगाई फटकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई कांग्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात की और भड़काऊ बयान देने के लिए कंकावली विधायक और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पिता ने भड़काऊ बयान पर लगाई फटकार
वहीं नितेश राणे के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को फटकार लगाई है और उसे इस मामले में किसी धर्म को न घसीटने को कहा है। नारायण राणे ने कहा, बल्कि केवल उन लोगों को घसीटने की जरूरत है जो इसके लिए दोषी हैं। सभी मुसलमान इसके लिए दोषी नहीं हैं, इसलिए पूरे समुदाय को इसमें न घसीटें। मैंने उसे फटकार लगाई है।

कांग्रेस ने सत्ताधारी दल पर लगाया आरोप
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि नितेश राणे और अन्य भाजपा नेताओं की पुलिस सुरक्षा वापस ली जाए। गायकवाड़ ने पत्रकारों से कहा, महाराष्ट्र में भड़काऊ बयान दिए जाते हैं और हर कोई जानता है कि उन्हें (राजनीतिक) संरक्षण प्राप्त है। वे कहते रहते हैं कि हमारे बॉस सागर बंगले में बैठते हैं। उन्होंने कहा, नीतेश राणे और (भाजपा एमएलसी) प्रसाद लाड की तरफ से दिए गए बयान में सागर बंगले और देवेंद्र फडणवीस का संदर्भ है। यह जांच की जानी चाहिए कि उन्हें कोई राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है या नहीं।
विज्ञापन


नितेश राणे ने एक खास वर्ग को दी चेतावनी
नितेश राणे ने अहमदनगर में सकल हिंदू समाज आंदोलन में हिस्सा लिया था और वहां भाषण दिए थे। उन्होंने कहा कि अगर रामगिरी महाराज को नुकसान पहुंचाया गया तो इसके परिणाम भुगतने होंगे। वायरल वीडियो में नितेश राणे ने एक खास वर्ग को चेतावनी दी है। वहीं सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीरामपुर और तोपखाना थाने में नितेश राणे के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

वहीं इस पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, आप चुनाव जीतने के लिए महाराष्ट्र में दंगे करवाना चाहते हैं। जब तक वे दंगे नहीं करवाते, तब तक वे चुनाव नहीं लड़ सकते।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें