फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने नितेश राणे को 23 जुलाई तक भेजा जेल, कल जमानत अर्जी पर होगी सुनवाई

Tue, 09 Jul 2019 05:55 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नीतेश राणे ने इंजीनियर पर फेंका कीचड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

इंजीनियर के ऊपर कीचड़ डालने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नारायण राणे के (कांग्रेस) विधायक बेटे नितेश राणे और उनके 18 समर्थकों को 23 जुलाई तक जेल में रहना होगा। आज कंकावली ने उन्हें समर्थकों सहित 23 जुलाई तक जेल भेजने का आदेश सुनाया। इससे पहले नितेश समेत उनके समर्थकों को अदालत ने 9 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा था।उनकी जमानत अर्जी पर कल (बुधवार) अदालत में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


नितेश राणे और समर्थकों ने इंजीनियर पर बाल्टी भरकर कीचड़ डाल दिया था। नितेश पर समर्थकों के साथ मिलकर इंजीनियर को रस्सी से बांधे जाने का भी आरोप है। घटना पिछले गुरुवार की है, लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मचा। हालांकि बाद में नितेश ने कहा कि इंजीनियर पर कीचड़ इसलिए डलवाया, ताकि वह समझ सकें कि जनता को क्या-क्या परेशानी झेलनी पड़ती है। 

बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो नितेश ने कंकावली थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके 40-50 समर्थकों के खिलाफ धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(ए), 147 आदि के तहत केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे

सिंधुदुर्ग के एसपी दीक्षित गेदम ने बताया कि नितेश और उनके दो समर्थकों को सरेंडर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया था कि नितेश राणे मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास बने एक पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पुल के इंजीनियर प्रकाश शेडकर के साथ बदसलूकी की। इसके बाद समर्थकों के साथ मिलकर राणे ने इंजीनियर पर बाल्टी से कीचड़ डलवा दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें