ठाणे के सावरकर नगर स्थित एमएसईडीसी पावर हाउस में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची हुई हैं। मौके पर भारी संख्या में लोग भी मौजूद हैं।
इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं, इससे कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।