फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा जैसे किसी भी हमले को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे: रक्षामंत्री

Wed, 20 Feb 2019 05:36 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, बंगलूरू
विज्ञापन
Nirmala Sitaraman
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भविष्य में पुलवामा जैसे किसी भी हमले को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इसके बारे में जमीनी स्तर से और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। एयरो इंडिया शो से पहले रक्षा मंत्री ने यह बात कही।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि पुलवामा हमले पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकती क्योंकि उसके लिए अभी और जानकारी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद हमारी क्या रणनीति है, इसे लेकर चीजों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि इस हमले का जवाब देने के लिए समय, स्थान और तरीका चुनने के लिए हमारे सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे दी गई है। वहीं पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के बयान पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं यह नहीं बता सकती हूं कि हमारी सरकार इस पर किस तरह से प्रतिक्रिया देगी। देश के लोगों के गुस्से और निराशा को दूर करने के लिए यह पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें