फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफ-16 : रक्षा मंत्री सीतारमण ने अमेरिकी दावे को झुठलाया, कहा- विदेश नीति के पत्रकार करें जांच

Sun, 07 Apr 2019 09:00 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान वायुसेना के बेड़े में एफ 16 विमान पूरे होने वाली अमेरिका की रिपोर्ट पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान दिया है। सीतारमण ने शनिवार को कहा कि विदेश नीति के पत्रकारों को मामले के तथ्यों की जांच करनी चाहिए। गुजरात के वडोदरा में एक संवाददाता सम्मेलन में रक्षा मंत्री ने कहा कि वायुसेना को एफ-16 का इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर मिला था। 

विज्ञापन


इसके अलावा, रक्षा की तीनों विंगों द्वारा एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में एएम-आरएएएम मिसाइल का हिस्सा दिखाया था जिसका उपयोग केवल एफ-16 विमान के साथ किया जाता है। निर्मला ने आगे कहा कि अगर पाक ने एफ -16 विमान का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं किया था तो उसका पार्ट कैसे मिला। हमारे मिग -21 पायलट ने एक एफ-16 विमान को मार गिराया था। विदेश नीति पत्रिका के पत्रकारों को इन सभी तथ्यों की जांच करनी चाहिए। 

अंग्रेजी समाचार में छपी जानकारी के अनुसार, स्थिति की जानकारी रखने वाले भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वायुसेना के पास हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली (एडब्ल्यूएसीएस), रडार फोटो, पाक वायुसेना के एफ-16 विमान के रेडियो-टेलीफोनी इंटरसेप्ट्स और ग्राउंड वायरलेस इंटरसेप्ट के रूप में पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। 
विज्ञापन


इन सबूतों से साफ हो जाएगा कि भारतीय वायुसेना ने पाक के एफ-16 विमान को मार गिराया था। हालांकि अभी तक इन सबूतों को अमेरिका के साथ साझा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें