फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया मामला: दोषी की पुनर्विचार याचिका के विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुंची पीड़िता की मां

Fri, 13 Dec 2019 12:10 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्भया की मां - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली में वर्ष 2012 में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर मौत की सजा पाए चार दोषियों में से एक की पुनर्विचार याचिका का विरोध किया। इस याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई की जानी है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां की तरफ से पेश हुए वकील ने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली एक पीठ के समक्ष इस मामले का जिक्र किया और इस मामले के एक दोषी अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका का विरोध किया। इस पुनर्विचार याचिका पर 17 दिसंबर को तीन न्यायाधीशों वाली पीठ सुनवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल नौ जुलाई को तीन अन्य दोषियों की पुनर्विचार याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वर्ष 2017 की सजा पर पुनर्विचार करने का कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16-17 दिसंबर 2012 की दरमियानी रात दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने 23 वर्षीय एक छात्रा का सामूहिक दुष्कर्म किया था। बर्बरता के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया था। बर्बर हमले की शिकार छात्रा को निर्भया नाम दिया गया था। उसने 29 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें