फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Scam : नीरव मोदी की बहन ने ब्रिटेन के बैंक खाते से भारत सरकार को भेजे 17.25 करोड़ रुपये

Thu, 01 Jul 2021 06:19 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी की बहन और सरकारी गवाह पूर्वी ने ब्रिटेन के अपने बैंक खाते में पड़े 17.25 करोड़ रुपये भारत सरकार को भेजे हैं। यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ने दी है।
विज्ञापन
नीरव मोदी - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजबा नेशनल बैंक घोटाला (पीएनबी स्कैम) मामले में नीरव मोदी की बहन और सरकारी गवाह पूर्वी ने ब्रिटेन के अपने बैंक खाते में पड़े 17.25 करोड़ रुपये भारत सरकार को भेजे हैं। यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ने दी है।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी की बहन ने ब्रिटेन के बैंक खाते से 17 करोड़ से अधिक रुपये भारत सरकार को भेजे हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से कर्ज धोखाधड़ी मामले में मदद के बदले आपराधिक कार्यवाही से उन्हें छूट देने की अनुमति दी गई थी।




ईडी ने एक बयान में कहा कि 24 जून को, पूर्वी मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय को सूचित किया कि उन्हें लंदन, ब्रिटेन में उनके नाम पर एक बैंक खाते का पता चला जो उनके भाई नीरव मोदी के कहने पर खोला गया था और यह धन उनका नहीं था।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि चूंकि पूर्वी मोदी को पूरा और सही खुलासा करने की शर्तों पर माफी की अनुमति दी गई थी, इसलिए उन्होंने ब्रिटेन के बैंक खाते से 23,16,889.03 अमेरिकी डॉलर की राशि भारत सरकार, प्रवर्तन निदेशालय के बैंक खाते में भेज दी है।

बयान के मुताबिक पूर्वी मोदी के इस सहयोग से प्रवर्तन निदेशालय करीब 17.25 करोड़ रुपये (23,16,889.03 अमेरिकी डॉलर) वापस हासिल कर सका है। नीरव मोदी वर्तमान में ब्रिटेन की जेल में है और भारत प्रत्यर्पण की उसकी याचिका खारिज हो चुकी है। नीरव मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रैडी शाखा से दो अरब डॉलर कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें