फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nimbu Pahad Mining: झारखंड के खनन घोटाले की जांच में तेजी, कोलकाता-पटना सहित 16 ठिकानों पर CBI की छापेमारी

Tue, 05 Nov 2024 04:59 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने झारखंड के निम्बू पहाड़ में अवैध खनन घोटाले के सिलसिले में 16 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। अधिकारी के मुताबिक छापेमारी झारखंड के कुछ ठिकानों के साथ-साथ कोलकाता और पटना में भी की गई है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड से जुड़े नींबू पहाड़ में अवैध पत्थर खनन घोटाले की जांच में तेजी आने के संकेत हैं। खबरों के मुताबिक एक साथ 16 ठिकानों पर CBI अधिकारियों ने छापेमारी की है। झारखंड के अलावा कोलकाता और पटना में भी तलाशी लिए जाने की खबर है। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कथित राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा भी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन


झारखंड, बंगाल और बिहार के ठिकानों पर तलाशी
केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को छापेमारी के दौरान ने झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार के कई ठिकानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि इसने झारखंड के साहिबगंज में 11 जगहों पर तलाशी ली गई। रांची में तीन जगहों और पटना और कोलकाता में एक-एक स्थान पर संदिग्धों और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली गई। हाईकोर्ट के आदेश पर जांच, लाखों की नकदी और सोना-चांदी भी जब्त
जांच अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने तलाशी के दौरान 50 लाख रुपये नकद, एक किलोग्राम सोना और एक किलोग्राम चांदी के अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। गौरतलब है कि नींबू पहाड़ में अवैध पत्थर खनन घोटाले से जुड़े मुकदमे की सुनवाई के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर 23 नवंबर, 2023 को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें