फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikitha Godishala Case: 'पूर्व प्रेमी नहीं था, कई लोगों से लिया कर्ज', आरोपी अर्जुन पर पिता का बड़ा खुलासा

Tue, 06 Jan 2026 10:26 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nikitha Godishala Case: अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में 27 वर्षीय भारतीय युवती निकिता गोदिशाला की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। अमेरिकी पुलिस का आरोप है कि इस वारदात को निकिता के पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा ने अंजाम दिया, जिसको तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस पूरे मामले में निकिता के पिता आनंद ने आरोपी को लेकर बड़ा दावा किया है। 
विज्ञापन
निकिता हत्याकांड में पिता आनंद का दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में भारतवंशी युवती निकिता गोदिशाला की चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस पूरे मामले में युवती के पूर्व प्रेमी और आरोपी अर्जुन शर्मा को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि निकिता न्यू ईयर से लापता थी। 27 वर्षीय निकिता का शव अर्जुन के अपार्टमेंट में मिला था। अब इस पूरे घटनाक्रम पर मृतका के पिता आनंद गोदिशाला ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


निकिता के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पैसों के विवाद को लेकर उनकी बेटी की हत्या की है। निकिता की हत्या नए साल की पूर्व संध्या पर मैरीलैंड के कोलंबिया स्थित हॉवर्ड काउंटी में हुई थी। हत्यारे के ठिकाने और उसके मकसद को लेकर विरोधाभासी रिपोर्टों के बीच निकिता के पिता आनंद ने हैदराबाद में मीडिया से अपनी बेटी की मौत के बारे में बात की। 

हैदराबाद में जन्मीं निकिता गोदिशाला के पिता ने कथित तौर पर इस दावे को खारिज कर दिया कि आरोपी उनका पूर्व प्रेमी था। इसी के साथ उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के लिए कड़ी सजा की मांग की है। 
विज्ञापन


27 वर्षीय भारतीय मूल की युवती मैरीलैंड के एक अपार्टमेंट में चाकू के घावों के साथ मृत पाई गई। कुछ दिन पहले ही उसके लापता होने की सूचना एक व्यक्ति ने दी थी, जिसे स्थानीय अधिकारियों ने उसका पूर्व प्रेमी बताया है। अमेरिकी पुलिस ने 26 वर्षीय अर्जुन शर्मा के खिलाफ प्रथम और द्वितीय श्रेणी हत्या के आरोप में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। पुलिस का आरोप है कि उसने महिला की हत्या की और भारत भाग गया।



'वह निकिता का पूर्व प्रेमी नहीं था'
अब निकिता के पिता आनंद गोदिशाला ने अर्जुन शर्मा को उसका पूर्व प्रेमी बताए जाने का पुरजोर खंडन किया है। निकिता के पिता ने कहा कि वह (अर्जुन शर्मा ) उसका पूर्व रूममेट था, न कि उसका पूर्व प्रेमी। आनंद के अनुसार अर्जुन पहले निकिता के साथ दो अन्य व्यक्तियों के साथ उस अपार्टमेंट में रूममेट के रूप में रहता था।  पिता आनंद गोदिशाला ने इस बात से इनकार किया कि आरोपी उनकी बेटी का पूर्व प्रेमी था। उन्होंने कहा कि वह पहले दो अन्य लोगों के साथ उसकी बेटी का रूममेट था। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी चार साल पहले कोलंबिया गई थी। वह वहां काम कर रही थी। वह उसका पूर्व रूममेट था। यह कहना सही नहीं है कि वह उसका पूर्व प्रेमी था।' 

आरोपी ने कई लोगों से कर्ज लिया था
मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए आनंद ने कहा कि उनकी बेटी को हाल ही में पता चला था कि अर्जुन ने कई लोगों से पैसे उधार लिए थे और भारत लौटने की योजना बना रहा था। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों के बीच किसी भी पुष्ट वित्तीय विवाद की जानकारी नहीं थी। युवती के पिता के अनुसार उसकी हत्या के पीछे का मकसद पैसों से जुड़ा था, ना कि किसी प्रेम संबंध में विवाद। 

ये भी पढ़ें: Nikitha Murder Case: अमेरिका से भागा पूर्व प्रेमिका का हत्यारोपी तमिलनाडु में गिरफ्तार, इंटरपोल को मिली सफलता
विज्ञापन


नए साल पर बेटी से आखिरी कॉल 
अपनी बेटी के साथ हुई आखिरी बातचीत को याद करते हुए आनंद ने बताया कि निकिता ने उन्हें 31 दिसंबर की रात को फोन किया था। उन्होंने बताया कि निकिता ने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं और फोन पर हुई बातचीत में ऐसा कुछ भी नहीं कहा जिससे लगे कि वह परेशान थीं। निकिता के लापता होने की सूचना 2 जनवरी को दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें: US: अमेरिका के मैरीलैंड में भारतवंशी निकिता गोदिशाला की चाकू से हत्या, पूर्व प्रेमी पर शक; भारत भागा आरोपी

वहीं परिवार ने केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार दोनों से निकिता के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द स्वदेश वापस लाने की अपील की है। निकिता पिछले चार वर्षों से अमेरिका में रह रही थीं और तीन साल पहले आखिरी बार भारत आई थीं, उनके पिता ने बताया कि अमेरिका से एमएस की डिग्री पूरी करने के बाद वह वेधा हेल्थ में डेटा और स्ट्रेटेजी एनालिस्ट के रूप में काम कर रही थीं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें