फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिंदे ने उद्धव के परिवार में ही लगाई सेंध, अब चाचा के खिलाफ प्रचार करेगा बाल ठाकरे का पोता

Sun, 16 Oct 2022 12:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दिवंगत बाल ठाकरे के पोते निहार ठाकरे उपचुनाव में चाचा उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। निहार का कहना है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े का समर्थन करते हैं और अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में उनकी पार्टी के समर्थन में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे व निहार ठाकरे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति में क्या होने वाला है और उद्धव ठाकरे को अभी कितना नुकसान झेलना है, यह तो भविष्य ही जाने, लेकिन हाल-फिलहान उनके सभी सियासी दांव उल्टे पड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे बीस साबित हो रहे हैं। अब खबर है कि शिंदे ने उद्धव के परिवार में भी तगड़ी सेंधमारी की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिवंगत बाल ठाकरे के पोते निहार ठाकरे उपचुनाव में चाचा उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। निहार का कहना है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े का समर्थन करते हैं और अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में उनकी पार्टी के समर्थन में प्रचार करेंगे। बता दें कि अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में शिंदे खेमे के समर्थन वाली भाजपा ने मुर्जी पटेल को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं ठाकरे गुट ने ऋतुजा लटके को मैदान में उतारा है। 

शिंदे खेमे के वकील भी हैं निहार 
उद्धव व शिंदे गुट के बीच में शिवसेना पर अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई चल रही है। शिंदे ने इसके लिए नामी वकीलों को मैदान में उतारा है। शिंदे की इस कानूनी टीम में निहार भी शामिल हैं। निहार का कहना है कि वह अपने दिवंगत दादा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


कौन हैं निहार ठाकरे
निहार ठाकरे बाल ठाकरे के बेटे बिंदुमाधव ठाकरे के बेटे हैं। बिंदुमाधव उद्धव ठाकरे के बड़े भाई थे। एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। बता दें, दशहरा रैली के दौरान निहार ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के साथ मंच पर साझा किया था। इससे पहले उद्धव के बड़े भाई जयदेव की पूर्व पत्नी स्मिता ने भी शिंदे के साथ मंच साझा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें