नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नुहू रिबाडू भारत के एनएसए अजीत डोभाल के निमंत्रण पर ही दिल्ली आए थे। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने आतंकवाद, उग्रवाद, कट्टरपंथ रोकने समेत कई मुद्दों पर बात की।
नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नुहू रिबाडू ने चार और पांच नवंबर को भारत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों के आतंकवाद के खिलाफ भारत और नाइजीरिया के सहयोग को लेकर बात की।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने बताया कि नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नुहू रिबाडू भारत के एनएसए अजीत डोभाल के निमंत्रण पर ही दिल्ली आए थे। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने आतंकवाद, उग्रवाद, कट्टरपंथ, साइबर स्पेस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय अपराध, हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने को लेकर बात की। साथ ही इन मुद्दों पर भारत-नाइजीरिया साझेदारी के तहत मिलकर काम करने पर चर्चा की।
इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को बढ़ाने के लिए सहयोग को लेकर बात की। दोनों ने कहा कि किसी भी रूप या अभिव्यक्ति में आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता। वे द्विपक्षीय क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए। इसके बाद नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने मानेसर स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के परिसर का भी दौरा किया।
विज्ञापन
अमेरिका के एनएसए ने भी की थी बात
हाल ही में अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात की थी। इस दौरान दोनों ने क्षेत्रीय सुरक्षा विकास और रक्षा सहयोग समेत द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की थी। व्हाइट हाउस ने बताया था कि दोनों देशों के सुरक्षा सलाहकारों के बीच भारत-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अन्य प्रयासों पर भी चर्चा हुई। भारत ने द्विपक्षीय साझेदारी में विकास का स्वागत किया। इसमें क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) इंटरसेशनल और हिंद महासागर संवाद पर आगामी पहल पर भी बात हुई। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला और रक्षा सहयोग समेत प्रमुख क्षेत्रों में निकट सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।