फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: दस माह बाद खत्म हुआ परिवार का इंतजार, नाइजीरिया ने रिहा किए 16 भारतीय नाविक

Wed, 31 May 2023 03:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में नाइजीरिया द्वारा हिरासत में लिए गए भारतीय नाविकों को रिहा करने के बाद जहाज के मुख्य अधिकारी सानू जोस की पत्नी मेटिल्डा ने अपनी खुशी साझा की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इक्वेटोरियल गिनी और बाद में नाइजीरिया से हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया गया। इन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा गया था। हेरोइक आईडन नामक जहाज के चालक दल के 26 सदस्यों में 16 भारतीय थे। इन सभी को पिछले साल अगस्त में पहले इक्वेटोरियल गिनी में फिर नवंबर में नाइजीरिया में पकड़ा गया था। भारत व अन्य देशों की सरकारों के दखल के बाद अब दस महीने इन सभी 26 सदस्यों को रिहा किया गया है। 
विज्ञापन


कठिन समय में समर्थन देने के लिए दिया धन्यवाद
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में नाइजीरिया द्वारा हिरासत में लिए गए भारतीय नाविकों को रिहा करने के बाद जहाज हेरोइक आईडन के मुख्य अधिकारी सानू जोस की पत्नी मेटिल्डा ने अपनी खुशी साझा की। मेटिल्डा ने कहा कि इनकी रिहाई में लगभग 10 माह का समय लग गया। मेटिल्डा ने मंगलवार को राजनीतिक नेताओं सहित सभी को कठिन समय के दौरान समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि उन्होंने रविवार को अपने पति से टेलीफोन पर बातचीत की और वह 10-12 दिनों में देश वापस आ जाएंगे।

कच्चा तेल लेने जा रहा था जहाज 
नॉर्वेजियन जहाज हेरोइक आईडन इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया से कच्चा तेल लेने जा रहा था। गिनी के एक नेवल शिप ने 12 अगस्त को इसे रोक दिया था। जहाज में 26 नाविकों का एक क्रू सवार था। नाइजीरियाई अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि जहाज के क्रू ने उनके टर्मिनल से कच्चा तेल चुराया था। नौसेना पेट्रोल वेसल ने हेरोइक आईडन का पीछा किया तो उन्होंने गलती से इसे समुद्री डाकू समझ लिया। जहाज के न रुकने के बाद अलर्ट जारी किया गया। जिससे बाद में गिनी में रोक दिया गया। पिछले साल नवंबर में गिनी ने जहाज और उसके नाविकों को नाइजीरियाई अधिकारियों को सौंप दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें