फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रसेल्स धमाके का मुख्य चेहरा बनीं निधि भारत लौटी, नहीं भरे जख्म

Sat, 07 May 2016 09:13 AM IST
एजेंसी/ मुंबई

सार

  • जेट एयरवेज से शुक्रवार सुबह को मुंबई के एयरपोर्ट पहुंची
  • एयरपोर्ट पर हुई पति, बच्चों समेत परिजनों से भावनात्मक भेंट
  • फिलहाल कुछ दिनों तक रहेंगी ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती 
विज्ञापन
ब्रसेल्स बम धमाका निधि - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले के बाद खून से सनी पीली जैकेट पहने फोटो के जरिये मीडिया में इस हमले का मुख्य चेहरा बनी भारत की निधि चाफेकर शुक्रवार को अपने घर पहुंच गईं। दुनिया भर के मीडिया ने खून से सनी पीली जैकेट पहने निधि चाफेकर की फोटो को 22 मार्च को हुए भयानक ब्रसेल्स हमले की स्थिति बयां करने के लिए छापा था। जेट एयरवेज की क्रू मेंबर निधि शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे मुंबई पहुंचीं। 
विज्ञापन


वह पेरिस-मुंबई जेट एयरवेज फ्लाइट से यहां पहुंची। हमले में निधि को गंभीर चोटें आई थीं और इन चोटों से वह अभी भी पूरी तरह से उभर नहीं सकी हैं इसलिए एयरपोर्ट से उन्हें सीधे ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। यहां कुछ दिनों तक उनका इलाज चलेगा।

दो बच्चों की मां निधि के घर लौटने पर उनके पति रूपेश चाफेकर ने खुशी जताते हुए कहा कि ब्रसेल्स हमले के बाद निधि को अपने साथ घर में वापस पाकर हम बहुत ही ज्यादा खुश हैं। उनकी घर वापसी हम सबके लिए एक भावनात्मक पल है। निधि के स्वास्थ्य को लेकर रूपेश ने बताया कि उनके घाव लगभग भर चुके हैं और वह तेजी से ठीक हो रही हैं। अब वह कुछ दिन यहां मुंबई में अस्पताल में भर्ती रहकर पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी।
विज्ञापन


इस मौके पर रूपेश ने ब्रसेल्स में निधि का समय पर इलाज करने वाले डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया। बता दें कि 22 मार्च को ब्रसेल्स में तीन बम धमाके हुए। इसमें तीन आत्मघाती हमलावरों समेत 35 लोगों की मौत हो गई थी। जब यह धमाका हुआ, तब निधि नेवार्क से जेट फ्लाइट में बोर्ड करने के लिए पहुंच रही थीं। इस धमाके में निधि 15 फीसदी जली थीं और उनके टखने में भी चोट आई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें