फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने जाली करेंसी मामले में मुख्य आरोपी को दबोचा

Thu, 01 Oct 2020 04:17 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

एनआईए ने उच्च गुणवत्ता वाले जाली करेंसी नोट मामले में मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मालदा पश्चिम बंगाल के तौसीफ आलम ने कथित तौर पर इन करेंसी को बांग्लादेश से तस्करी कर भारत के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया था।

विज्ञापन


एनआईए अधिकारी ने बताया कि उसने कटिहार बिहार के मोहम्मद मुराद आलम और गाजियाबाद में शाहनवाज अंसारी को भी ये जाली नोट दिए। उन्होंने कहा कि यह मामला पिछले साल 11 दिसंबर को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास यूपी एटीएस द्वारा मुराद आलम से 2,49,500 रुपये की बरामदगी से जुड़ा है। 

एनआईए ने इस मामले में 4 फरवरी, 2020 को दोबारा आईपीसी और यूएपीए की धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के बाद 5 जून को पहली चार्जशीट दाखिल की। इस साजिश की पूरी कड़ी को उजागर करने के लिए अभी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें