फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: प्रवीण नेत्तार केस में 5 को NIA कस्टडी, वायनाड में राहुल के दफ्तर में तोड़फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2022 06:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु/वायनाड

सार

अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस ने 16 अगस्त को हिरासत में जांच पूरी कर ली थी। इसके बाद एनआईए ने आरोपियों 23 अगस्त तक हिरासत में रखने के लिए गुरुवार को विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन
1 of 6
प्रवीण नेत्तर और राहुल गांधी का वायनाड कार्यालय - फोटो : फाइल
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रवीण नेत्तर की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पांच प्रमुख आरोपियों को हिरासत में लिया है। भाजपा नेता की 26 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। एजेंसी ने आरोपियों को छह दिनों के लिए हिरासत में लिया है। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस ने 16 अगस्त को हिरासत में जांच पूरी कर ली थी। इसके बाद एनआईए ने आरोपियों 23 अगस्त तक हिरासत में रखने के लिए गुरुवार को विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया। 
 
विज्ञापन

एनआईए की हिरासत में ये आरोपी

2 of 6
एनआईए - फोटो : ANI
हिरासत में जिन आरोपियों को लिया गया है उनमें नौफाल (28 वर्षीय), सैनुल आबिद (22 वर्षीय), मोहम्मद सैयद (32 वर्षीय), अब्दुल बशीर (29 वर्षीय) और रियाज (27 वर्षीय) शामिल हैं।  
विज्ञापन

एनआईए को ट्रांसफर किया गया था मामला

3 of 6
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई
सुलिया में बेल्लारे पुलिस ने हत्या के संबंध में गैरकानून गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में इस मामले को एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया। 

26 जुलाई को हुई थी भाजपा नेता की हत्या

4 of 6
भाजपा नेता प्रवीण नेत्तर की शवयात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रवीण नेत्तर की 26 जुलाई की रात उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह कर्नाटक के दक्षिण जिले के सुलिया तालुक के बेल्लारे में अपना चिकन स्टॉल बंद करने के बाद घर लौटने वाले थे।
विज्ञापन

राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में चार गिरफ्तार

5 of 6
राहुल गांधी का वायनाड कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी कार्यालय के ही कर्मचारी हैं। करीब दो महीने पहले स्टुडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद कथित तौर पर राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय में तोड़फोड़ की थी और महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों दो सांसद कार्यालय के ही कर्मचारी

6 of 6
राहुल गांधी का वायनाड कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो वायनाड के सांसद कार्यालय के कर्मचारी हैं जबकि दो अन्य पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि 24 जून को एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर वायनाड के सांसद कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। राहुल गांधी के कार्यालय की दीवार पर महात्मा गांधी की तस्वीर टंगी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें