एनआईए ने बिहार में 2018 में एके-47 राइफलों की बरामदगी मामले में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। जांच में पता चला है कि तस्करी में केंद्रीय आयुध डिपो के कुछ मौजूदा और कुछ पूर्व कर्मचारियों की मिलीभगत थी।
पटना की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में गया जिले के तेतर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को आईपीसी, आर्म्स एक्ट और यूएपीए की धाराओं में आरोपी बनाया गया है।
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के मुंगेर जिले में रिजवाना बेगम के अहाते से सितंबर 2018 में तीन एके-47 राइफल बरामद हुई थी। एक अन्य आरोपी शमशेर आलम की निशानदेही पर ये हथियार बरामद हुए थे।