फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: एनआईए ने एक आतंकी समूह के दो सदस्यों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, देश में हिंसा फैलाने की रची थी साजिश

Tue, 29 Aug 2023 03:09 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह के असम स्थित मॉड्यूल के दो सदस्यों के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र दायर किया है। इसमें बताया गया है कि दोनों सदस्यों ने देश में आतंक और हिंसा फैलाने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह के असम स्थित मॉड्यूल के दो सदस्यों के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र दायर किया है। इसमें बताया गया है कि दोनों सदस्यों ने देश में आतंक और हिंसा फैलाने की साजिश रची थी। अधिकारियों ने बताया कि पूरक आरोप पत्र अकबर अली और अबुल कलाम आजाद के खिलाफ दायर किया गया है जिन्हें पांच अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि ये दोनों असम के बारपेटा में स्थित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) का हिस्सा थे, जिसका नेतृत्व बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम कर रहा था। सैफुल 'शेखुल हिंद महमदुल हसन जमीउल हुदा इस्लामिक अकादमी' में एक अरबी शिक्षक था और ढकलियापारा मस्जिद में इमाम की आड़ में आतंकी गतिविधियों से जुड़े काम करता था।

उन्होंने कहा कि एनआईए मॉड्यूल के बांग्लादेशी संचालकों की तलाश कर रही है।  अधिकारियों ने कहा कि एनआईए ने दोनों के खिलाफ अपने पूरक आरोप पत्र में भारतीय दंड संहिता और कठोर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू किया है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल अगस्त में समूह के आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दायर किया था।
विज्ञापन


एनआईए के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि दो आरोपियों, मोहम्मद अकबर अली उर्फ अकबर अली और अबुल कलाम आजाद ने अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल के हिस्से के रूप में आतंकवादी गतिविधियों को भड़काने और बढ़ावा देने के लिए अन्य आरोपियों के साथ साजिश रची थी, जो प्रतिबंधित संगठन अल-कायदा (एक्यूआईएस) से संबद्ध है।

प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी अल-कायदा और एबीटी को मजबूत करने और युवाओं को आतंकवादी कृत्यों के लिए तैयार करने में लगे हुए थे। साथ ही बताया कि दोनों ने अलकायदा से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अल-अलग जिलों में कई बैठकें आयोजित की थीं। प्रवक्ता ने कहा कि मॉड्यूल के बांग्लादेशी आकाओं, जाकिर उर्फमेहदी हसन, मेहबूर रहमान उर्फ मेहबूब आलम सुल्तान के सक्रिय मार्गदर्शन में मुसलमानों को कट्टरपंथी बनाने के लिए इकठ्ठा किया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें