फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: एनआईए ने कोयम्बटूर ब्लास्ट मामले में दूसरी चार्जशीट दाखिल की, प्राचीन मंदिर के बाहर हुआ था विस्फोट

Fri, 02 Jun 2023 10:57 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोप पत्र में कहा कि मुख्य आरोपी कथित तौर पर कट्टर आईएसआईएस विचारधारा से प्रेरित था। यह आतंकवादी हमला था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अक्तूबर 2022 में कोयम्बटूर कार बम विस्फोट मामले में नई चार्जशीट दाखिल कर दी है। एनआईए ने पांच लोगों को आरोपी बनाया है। आरोप पत्र में कहा कि मुख्य आरोपी कथित तौर पर कट्टर आईएसआईएस विचारधारा से प्रेरित था। यह आतंकवादी हमला था। 

विज्ञापन


वहीं, एजेंसी ने अप्रैल में इस मामले में छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। मामला 23 अक्तूबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक प्राचीन मंदिर के बाहर हुए विस्फोट से जुड़ा है। मंदिर के सामने एक वाहन से आए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में विस्फोट हुआ था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा कि वाहन चलाने वाले मुख्य आरोपी जेम्स मुबीन की विस्फोट में मौत हो गई। एनआईए ने एक बयान में कहा कि मुबीन आतंक के इस भयानक कृत्य को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर कट्टर आईएसआईएस विचारधारा से प्रेरित था। गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत शुक्रवार को चार्जशीट किए गए पांच लोगों में उमर फारुक, फिरोज खान, मोहम्मद तौफीक, शेख हिदायतुल्लाह और सनोफर अली हैं।
विज्ञापन


20 अप्रैल को दायर की गई शिकायत में मोहम्मद असरूथीन, मोहम्मद थल्हा, फिरोज, मोहम्मद रियास, नवास और अफसर खान के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था। एनआईए की जांच में पाया गया कि मुबीन ने मोहम्मद असरुथीन, उमर फारुक, शेख हिदायतुल्लाह और सनोफर अली के साथ मिलकर कोयम्बटूर शहर में आत्मघाती आतंकी हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम देने की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें