फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mundra Port Heroin Seizure Case: NIA ने दाखिल की पूरक चार्जशीट, सामने आई आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका

Mon, 20 Feb 2023 06:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से बीते साल 2988 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई थी। एनआईए ने इस मामले में 14 मार्च, 2022 को 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद 29 अगस्त को नौ अन्य के खिलाफ पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई थी।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंद्रा पोर्ट पर बीते साल सितंबर में करीब तीन हजार किलोग्राम हेरोइन जब्त किए जाने के मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवई की है। सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में एक और पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। जांच एजेंसी ने इस पूरक आरोपपत्र में छह अफगान नागरिकों, सात फर्मों सहित 22 को नामजद आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन

 

सामने आई लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका
जांच एजेंसी ने कहा है कि इस मामले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की भी भूमिका सामने आई है। पता चला है कि हेरोइन की बिक्री से मिलने वाला धन भारत में आतंकी गतिविधियों में प्रयोग किया जा रहा था। बता दें, एनआईए ने इस मामले में 14 मार्च, 2022 को 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद 29 अगस्त को नौ अन्य के खिलाफ पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई थी।

2988 किलोग्राम हेरोइन हुई थी बरामद 
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से बीते साल 2988 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई थी। नशीले पदार्थ की यह खेप ईरान में बंदर अब्बास के जरिए अफगानिस्तान और फिर भारत में भेजी गई थी। अधिकारियों ने बताया, जांच में सामने आया है कि हेरोइन की अवैध खेप को अफगानिस्तान से भारत लाने के लिए संगठित आपराधिक साजिश रची गई।

 

करीब तलवार को बनाया मुख्य आरोपी

22 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट में एनआईए ने हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ "कबीर तलवार" को मुख्य आरोपी बनाया है। अधिकारी ने बताया, तलवार ने कई मौकों पर दुबई का दौरा किया और व्यावसायिक मात्रा में भारत में हेरोइन की तस्करी करने के लिए समुद्री मार्ग का फायदा उठाने की कोशिश की। कबीर तलवार को बीते साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें