फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemrana Hotel Firing Case: खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला पर शिकंजा, दो शूटर्स के खिलाफ चार्जशीट की दायर

Sun, 04 Jan 2026 03:22 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2024 Neemrana Hotel Firing Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने साल 2024 के नीमराना होटल फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने खालिस्तानी आतंकवादी अर्श डल्ला से जुड़े दो मुख्य शूटर्स के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को खालिस्तानी आतंकवादी अर्श डल्ला से जुड़े 2024 के नीमराना होटल फायरिंग मामले में शामिल दो मुख्य शूटरों के खिलाफ चार्जशीट (आरोप पत्र) दायर की है। गिरफ्तार आरोपी पुनीत और नरिंदर लल्ली के नाम शनिवार को राजस्थान के जयपुर की एक अदालत में दायर चार्जशीट में भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत विभिन्न अपराधों के लिए शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


अब तक कुल नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर
NIA की ओर से जारी एक बयान में आरोप लगाया गया है कि पंजाब के इन शूटरों ने ही असल में फायरिंग की थी, और वे नीमराना (राजस्थान) के हाईवे किंग होटल के मालिकों को धमकी देने और उनसे जबरन वसूली मांगने में भी शामिल थे। इसके साथ, इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है।

पुनीत और नरिंदर ने दिया था फायरिंग को अंजाम 
बयान में कहा गया है कि होटल पर हमला सितंबर 2024 में नामित आतंकवादी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और बंबिया गैंग के नेतृत्व वाले खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकवादी-गैंगस्टर सिंडिकेट की तरफ से किया गया था। एजेंसी ने आरोप लगाया कि गैंग के सदस्य दिनेश गांधी और सौरभ कटारिया हमले की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार थे, जिसे पुनीत और नरिंदर ने अंजाम दिया था, जिन्हें डल्ला और गांधी का संरक्षण प्राप्त था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India: खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर UK की बड़ी कार्रवाई, भारत ने सराहा; कहा- ऐसे लोग पूरी दुनिया के लिए खतरा
विज्ञापन


एनआईए की जांच में भूमिका का खुलासा

NIA ने अपनी जांच के दौरान पुनीत और नरिंदर की कथित भूमिका का खुलासा किया, जिन्होंने हमले में प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल किया था और सिंडिकेट की ओर से धमकी भी दी थी। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि यह भी पाया गया कि ये दोनों KTF के उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए सिंडिकेट से लगातार फंड, आश्रय और हथियार प्राप्त कर रहे थे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें