फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकवादी के खिलाफ एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट

Thu, 25 Oct 2018 06:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी जबीउल्लाह उर्फ हमजा (20) के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। सुरक्षा बलों ने इस साल की शुरुआत में हमजा को नियंत्रण रेखा पार कर जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के 15 दिनों बाद पकड़ा था। एनआईए ने हमजा पर गैर कानूनी गतिविधियां निरोधक कानून (यूएपीए) एवं अन्य की धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि हमजा पाकिस्तान के मुल्तान का है। सुरक्षा बलों ने 20-21 मार्च के बीच की रात में कुपवाड़ा जिले के चाक फतह खान के जंगलों से उसके दल को घेर लिया था। उसके बाद हुई मुठभेड़ में लश्कर के पांच आतंकवादी मारे गए थे, लेकिन घायल हमजा मौके से फरार हो गया था। हालांकि, एक पखवाड़ा बाद उसे सुरक्षा कर्मियों ने उसी जिले से पकड़ लिया। इस मुठभेड़ में तीन सैन्यकर्मियों और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य सैनिक घायल हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें