फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: NIA ने PFI से जुड़े 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया, मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का आरोप

Fri, 30 Dec 2022 01:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपी भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे और उन्हें भारत सरकार के साथ-साथ अन्य संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ नफरत और जहर भरे भाषणों के जरिए पीएफआई में भर्ती कर रहे थे।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए(NIA) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन और आतंकवादी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की भर्ती से संबंधित हैदराबाद की एक विशेष अदालत के समक्ष कल 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया। इस चार्जशीट में इन आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।  एनआईए ने कहा कि इस साल चार जुलाई को तेलंगाना के निजामाबाद जिले में मामला दर्ज किया गया था और बाद में एनआईए ने 26 अगस्त को फिर से मामला दर्ज किया था और कार्रवाई शुरू की थी।

विज्ञापन


ये सभी आरोपी भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे: एनआईए
एनआईए की जांच से पता चला है कि ये सभी आरोपी भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे और उन्हें भारत सरकार के साथ-साथ अन्य संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ नफरत और जहर भरे भाषणों के जरिए पीएफआई में भर्ती कर रहे थे। एक बार पीएफआई में भर्ती होने के बाद, उन्हें योग और शारीरिक शिक्षा कक्षाओं की आड़ में प्रशिक्षण शिविरों में भेजा गया, जहां उन्हें गले, पेट और सिर जैसे शरीर के अंगों पर हमला करके किसी व्यक्ति को मारने के लिए चाकू, दरांती और लोहे की छड़ का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें